{"_id":"696656c90b3f3741450b442d","slug":"two-youths-injured-in-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77093-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहपुर और भोंडसी थाने की पुलिस कर रही मामलों की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना और भोंडसी थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों थानों की पुलिस मामलों की छानबीन में जुटी है।
एसपीआर पुलिस चौकी को दी शिकायत में चंद्रप्रकाश तंवर ने बताया कि वह सेक्टर-75 स्थित एक निजी स्कूल में बस के परिचालक के रूप में नौकरी करता है। 5 जनवरी की दोपहर को वह स्कूल के पास चाय पीने जा रहा था तो द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर से आ रही एक बाइक ने उसको टक्कर मार दी। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल पंकज ने बताया कि चंद्रप्रकाश ने 12 जनवरी को बाइक चालक के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। टक्कर मारने की वाली बाइक की पहचान करके चालक से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे हादसे में भोंडसी क्षेत्र स्थित स्नेहा विहार निवासी सरवन ने पुलिस को बताया कि वह 8 जनवरी को बाइक पर सवार होकर सोहना से अपने घर की ओर ओ रहा था। घामडोज टोल टैक्स के पास एक स्कूल बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टोल पर मौजूद एंबूलेस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 12 जनवरी को सरवन ने भोंडसी थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी गीता रानी ने बताया कि पीड़ित सरवन द्वारा दी गई शिकायत व जानकारी के आधार पर स्कूली बस की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बस के चालक से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।