{"_id":"6423332bcb7dc9ec0005bdc5","slug":"two-youth-riding-bike-died-due-to-collision-of-canter-one-serious-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-2837-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर क्षेत्र में मंगलवार की अल सुबह कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है। उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार झज्जर के साल्हावास निवासी आशु पिछले दो माह से फर्रुखनगर के ताजनगर में मेहनत मजदूरी करता था। आशु मंगलवार की अल सुबह करीब 3 बजे अपने दोस्त झज्जर निवासी जितेंद्र व मोहन के साथ बाइक पर सवार होकर वजीरपुर पटौदी रोड से जा रहे थे। रास्ते में गांव बावडा बाकीपुर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे को अंजाम देकर चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आशु, जितेंद्र व मोहन को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आशु व जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आशु के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
झज्जर का रहने वाला आशू अपने माता -पिता का इकलौता बेटा था। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। दो माह पहले घर से नौकरी करने के लिए गुरुग्राम आया था। ताज नगर में निजी कंपनी में काम करता था।