फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two years of imprisonment to two accused of entering the house and opening fire

Gurugram News: घर में घुसकर फायरिंग करने के दो दोषियों को 2 साल की सजा

Wed, 20 Mar 2024 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two years of imprisonment to two accused of entering the house and opening fire
दोनों पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया, सबूतों के अभाव में दो आरोपी बरी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। लोहड़ी की पार्टी के दौरान एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरुण सिंघल की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी जयनारायण और अजीत उर्फ मोटा को आर्म्स एक्ट में दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें दो साल कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने का भुगतान न करने पर दोनों को दो-दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं, मामले में अदालत ने दो अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है जबकि एक आरोपी नाबालिग है जिसका मामला जेजे बोर्ड में चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, 13 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-40 के मकान नंबर 83 में गोली चली है। इस मामले की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि गोली लगने के कारण एक व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल अजय वत्स ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित घर पर टेंट लगाकर लोहड़ी का कार्यक्रम कर रहे थे। इसमें उनके करीब 85 रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। एक कोने में ड्रिंक की टेबल भी लगी हुई थी। रात को करीब 11 बजे एक स्कॉर्पियो आकर रुकी जिसमें से 5 युवक उनके घर के अंदर आ गए। फोटोग्राफर ने उनकी भी फोटो खींच ली। इस दौरान उनकी नजर जब उन युवकों पर पड़ी तो उन्होंने फोटोग्राफर से इस बारे में पूछा तो उसने इन युवकों को पहचानने से मना कर दिया। इसी दौरान यह युवक ड्रिंक की टेबल पर गए और बोतल उठाकर ऊपर नीचे करने लगे। जिस पर उन्होंने इस युवकों से पूछताछ शुरू की तो एक ने उसे धक्का मार दिया। इसी दौरान उसके भाई विनय वत्स ने युवक को पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने के लिए एक युवक ने हथियार निकाला और उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर जब रिश्तेदारों का ध्यान उन आरोपियों पर गया तो आरोपी बच कर भागने के लिए अंधाधुंध फायरिंग करने लगे जिसमें सेक्टर-47 निवासी पवन और साउथ सिटी निवासी विनीत चोपड़ा को गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को रिश्तेदारों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 14 जनवरी को सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के रहने वाले जयनारायण को गुरुग्राम के सेक्टर-22 से गिरफ्तार कर लिया। मामले में 20 जनवरी को अमन उर्फ सुखा को काबू कर अवैध हथियार बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। मामले में दो अन्य आरोपी अजीत उर्फ मोटा और राहुल उर्फ अजीत उर्फ यूवी को की पहचान हुई, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला अदालत में चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed