फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two women jumped into a pond to save their drowning daughters all four died in nuh

नूंह में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्चियों को बचाने में जेठानी और देवरानी की गई जान

Sun, 28 Sep 2025 12:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Sep 2025 12:46 PM IST
सार

नूंह में डूबती बेटियों को बचाने के लिए दो महिलाएं तालाब में कूद गईं। डूबने से चारों की मौत हो गई। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत का पता तब चला जब तालाब में चप्पल उतराती दिखीं।

विज्ञापन
Two women jumped into a pond to save their drowning daughters all four died in nuh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिला मुख्यालय से सटे गांव सालाहेड़ी में डूब रही दो बेटियों को बचाने के लिए तालाब में कूदीं दोनों महिलाएं भी डूब गईं। आपस में देवरानी-जेठानी जमशिदा (40) पत्नी नसीम और मकीना (35) पत्नी शमीम कपड़े धोने के लिए घर के नजदीक खेत में बने तालाब के पास अपनी-अपनी बेटियों सोफिया (12)और सुमईया (12)के साथ गई थीं। 
विज्ञापन


एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत का पता तब चला जब तालाब में चप्पल उतराती दिखीं। दोनों भाइयों का परिवार गांव से थोड़ी दूर खेत में बने मकान में रहता था। शनिवार दोपहर दोनों अपनी बेटियों के साथ तालाब के पास गईं थीं। 
विज्ञापन


हादसे का पता शाम साढ़े पांच बजे तब चला जब तालाब में भैंस नहलाने पहुंची दो महिलाओं जेबुना और मैमूना ने पानी में उतराती चप्पलें देखीं। अनहोनी की आशंका से उन्होंने ग्रामीणों को अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोग 10 फीट गहरे तालाब में कूदे तो चारों के शव बरामद हुए। हादसे की सूचना पाकर सदर थाना नूंह पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। दोनों महिलाओं के पति ड्राइवर हैं। 
 

अवैध रूप से मिट्टी बेचकर खेत बना दिए तालाब
शनिवार को सालाहेडी गांव में जो हादसा हुआ वह प्राकृतिक तालाब से नहीं बल्कि अवैध रूप से मिट्टी बेचने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बरसात का पानी भरने से बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed