फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two-wheelers are being abandoned on KMP-KGP, 300 people are losing their lives every year.

Gurugram News: केएमपी-केजीपी पर छौड़ रहे दोपहिया वाहन, हर साल 300 लोग गवां रहे जान

Tue, 21 Apr 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two-wheelers are being abandoned on KMP-KGP, 300 people are losing their lives every year.
चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे हालात, हर साल सैकड़ों जानें जा रहीं
विज्ञापन

सुरक्षा नियम ताक पर, केएमपी-केजीपी पर बाइक सवारों की एंट्री जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित होने के बावजूद भी केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) और केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। इस लापरवाही के चलते हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक साल में इन एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों में कई दोपहिया चालक अपनी जान गंवा चुके है। इसके बावजूद भी नियमों की अनदेखी जारी है।


एक्सप्रेसवे पर बाइक और स्कूटी पर है प्रतिबंध : उल्लेखनीय है कि इस एक्सप्रेसवे पर बाइक, स्कूटर, ट्रैक्टर और ऑटो के संचालन पर प्रतिबंध है। टोल प्लाजा और अन्य स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। खासकर गुरुग्राम और मानेसर आने-जाने वाले कई लोग समय बचाने के लिए एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सिर्फ नियमों की अनदेखी ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेसवे की बदहाल स्थिति भी हादसों को न्योता दे रही है। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं या लगी ही नहीं हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा और अवैध कट भी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन



चार महीने में 85 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत : जिले में सड़क हादसों की स्थिति चिंताजनक है। सरकारी आकंड़ों के मुताबिक पिछले चार महीनों में 85 से अधिक लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में जा चुकी है। सिर्फ अप्रैल महीने में ही 10 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2021 में 229, 2022 में 242, 2023 में 318 और 2024 में 283 लोगों की मौत सड़क हादसों के कारण हुई है। वहीं साल 2025 में यह आंकड़ा 280 तक पहुंच गया। खास बात यह है कि मृतकों और घायलों में करीब 80 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालक और सवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केजीपी और केएमपी एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस लगातार चालान काट रही है। संबंधित थाना पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


जगबीर सिंह, जिला यातायात प्रभारी




10 दिन पहले ही जीजा-साले की हुई थी मौत : कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर 10 अप्रैल की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी रवि कुमार के अनुसार, औरैया (यूपी) निवासी प्रांशु की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मृतकों की पहचान उसके भाई ललित कुमार (28) और जीजा दीपक, निवासी महेंद्रीपुर (इटावा, यूपी) के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम से बाइक पर घर लौट रहे थे। महेशपुर गांव के पास हादसा हुआ। दोनों युवक गुरुग्राम में काम करते थे और केएमपी एक्सप्रेेस-वे से आवाजाही किया करते थे।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article