फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two vehicle thieves caught by police, three bikes and car recovered

Gurugram News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन चोर, तीन बाइक व कार बरामद

Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves caught by police, three bikes and car recovered
सेक्टर-17 के एमडीआई चौक के पास पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

गुरुग्राम में तीन व दिल्ली में एक वारदात का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस टीम ने घेराबंदी करके एमडीआई चौक के पास से दो शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की कार व तीन बाइक बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक जून 2023 में सेक्टर-65 के वर्ल्ड मार्क मार्केट से बाइक चोरी का मामला थाना पुलिस ने दर्ज किया था। उक्त मामले में पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर-17 के निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिग्नेचर टॉवर एमडीआई चौक के पास घेराबंदी करके दो आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी गांव सिकरावा, जिला नूंह व रामलाल निवासी गांव सतवाला जिला प्रतापगढ़ (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक और एक कार बरामद की गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गुरुग्राम में दो और दिल्ली में चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed