फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two Tractor-Trolleys Engaged in Illegal Mining Seized

Gurugram News: अवैध खनन करतीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Wed, 27 May 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two Tractor-Trolleys Engaged in Illegal Mining Seized
पिनगवां। क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक नूंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। पुलिस ने दोनों वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए माइनिंग विभाग को भी सूचना दी।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई एवीटी स्टाफ रोजका मेव द्वारा थाना पिनगवां क्षेत्र के गांव शाहचौखा में की गई, जहां अरावली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध पत्थर खनन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पिनगवां थाना परिसर में खड़ा कराया तथा इंजन नंबर के आधार पर चालान किया। बाद में माइनिंग विभाग नूंह ने वाहन को अवैध खनन मामले में सीज कर दिया। दूसरी कार्रवाई थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव घाटा शमशाबाद की अरावली पहाड़ियों में हुई। यहां पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध पत्थर खनन करते पकड़ा। वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया और इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर चालान किया गया। बाद में माइनिंग विभाग ने वाहन को सीज कर दिया। जिला पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed