फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two students were bled in a minor dispute

Gurugram News: मामूली विवाद में दो छात्रों को किया लहूलुहान

Sat, 06 May 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two students were bled in a minor dispute
जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में सेक्टर-9 पीजी कॉलेज के बीच हुए मामूली विवाद पर आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने बीए फाइनल ईयर के छात्रों को बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बेरका के पदम सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-9 पीजी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है। उसके दोस्त अंशुल की तीन दिन पहले कॉलेज के छात्र भूपेंद्र से बहस हो गई थी। बहस के बाद दोनों पक्षों में मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन भूपेंद्र इस बात से रंजिश रखने लगा। बीती 27 अप्रैल को वह और अंशुल कुछ खाने के लिए कॉलेज के बाहर जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी भूपेंद्र उर्फ लड्डू, भूपेंद्र का चचेरा भाई परवेश उर्फ सेंटी सहित करीब 9 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर पर ईंट से हमला किया। नीचे गिरते ही उन्हें लात-घूंसों व डंडों से पीटकर बेहाल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद अन्य छात्रों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed