{"_id":"6aa5a26e38a90e7edb0d7bdb","slug":"33244-challans-issued-for-violating-no-entry-rules-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100832-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नो एंट्री नियम तोड़ने पर 33,244 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नो एंट्री नियम तोड़ने पर 33,244 के चालान
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वाहनों के चालान काटने के साथ ही उनको नो एंट्री के समय में डिटेन भी किया जाता है। नो एंट्री खुलने के बाद ही वाहनों को निकलने दिया जाता है। पिछले 41 दिनों के दौरान यातायात पुलिस ने नो एंट्री नियम तोड़ने पर 33,244 वाहनों के चालान काटे हैं। वहीं, नो एंट्री के फर्जी अनुमति पास रखने वालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करके नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
गुरुग्राम में भारी व काॅमर्शियल वाहनों के लिए पीक आवर्स में नो एंट्री नियम लागू होता है। इसमें सुबह के समय 8 बजे से 10 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक भारी व काॅमर्शियल वाहनों के सड़कों पर चलने पर प्रतिबंध रहता है। इसके बावजूद काफी संख्या में वाहन चालक नो एंट्री नियम का उल्लंघन करते हैं। यातायात पुलिस ने 27 जुलाई से 2 अगस्त तक 4,922 चालान, 3 अगस्त से 9 अगस्त तक 4,856 चालान, 10 अगस्त से 16 अगस्त तक 7,262 चालान, 17 अगस्त से 23 अगस्त तक 6,613 चालान, 24 अगस्त से 30 अगस्त तक 6,338 चालान और 31 अगस्त से 6 सितंबर तक 3,550 चालान काटे हैं।
वर्जन
नो एंट्री नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नो एंट्री के समय चलने वाले वाहनों के चालान काटने के साथ ही डिटेन करके खड़े कराए जाते हैं। जिनको नो एंट्री खुलने के बाद चलने दिया जाता है। -सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे)