फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two security guards hit by an uncontrolled vehicle, one dead

Gurugram News: बेलगाम वाहन ने दो सिक्योरिटी गार्डों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 24 Sep 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two security guards hit by an uncontrolled vehicle, one dead
ड्यूटी खत्म कर पैदल ही कमरे पर लौट रहे थे
विज्ञापन


हादसे में घायल दूसरा गार्ड निजी अस्पताल में उपचाराधीन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात पैदल जा रहे दो सिक्योरिटी गार्डों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर चोटें लगने से एक गार्ड की मौत हो गई, जबकि दूसरा निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
मृतक की पहचान मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के नंगला गुलाल गांव निवासी रिंकू (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल राजीव उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है। रिंकू एक कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। राजीव भी इसी कंपनी में गार्ड है। इन दिनों रिंकू और राजीव की ड्यूटी सोहना रोड पर अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में चल रही थी। सोमवार रात को करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म करके वे पैदल ही कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रिंकू व राजीव को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से रिंकू के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें लगी और राजीव के हाथ व पैर पर चोट लगी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों के कमरे पर नहीं पहुंचने के कारण उनके साथियों ने कंपनी में जानकारी ली तो ड्यूटी खत्म हाेने के बाद घर चले जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने रिंकू व राजीव के जानकारों को हादसे के बारे में सूचना दी तो वे अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने रिंकू के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रिंकू शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां छह साल व ढाई साल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी परमजीत ने बताया कि दोनों सिक्योरिटी गार्डों को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed