{"_id":"68b5eb005e2a8ca612078a35","slug":"two-policemen-and-a-home-guard-suspended-for-taking-bribe-from-a-japanese-citizen-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66203-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जापानी नागरिक से रिश्वत लेने पर दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जापानी नागरिक से रिश्वत लेने पर दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड निलंबित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जापानी नागरिक से एक हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले के कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस उपायुक्त ने दो पुलिस कर्मियों और एक होमगार्ड को निलंबित किया है। रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
गुरुग्राम के गलेरिया मार्केट क्षेत्र में जेडओ ईएसआई करण सिंह, कांस्टेबल शुभम और होमगार्ड भूपेंद्र को रिश्वत लेने मामले में निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
जापान मूल के नागरिक डेडली कालेश ने सोमवार की देर शाम 6.20 बजे एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो डालकर लिखा- वाह! गुरुग्राम पुलिस ने एक जापानी पर्यटक से बिना रसीद दिए 1000 रुपये की रिश्वत ले ली। इस तरह वे विदेश में भारत की छवि खराब करते हैं।
विज्ञापन
एक्स पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आते ही पुलिस उपायुक्त डॉ. राजेश मोहन में तीनों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि रिश्वत लेने वालों के खिलाफ कड़ो कार्रवाई की जा रही है। जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित किया गया है।