फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two people were injured in a land dispute in Bichor.

Gurugram News: बिछोर में जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल

Mon, 29 Sep 2025 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 29 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two people were injured in a land dispute in Bichor.
- बिछोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। जमीन के विवाद को लेकर बिछोर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया। बिछोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हारूण पुत्र नूरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक माह पहले पंचायत घर के पास उसने तीन दुकानों का निर्माण कराया था। इनको किराये पर दिया हुआ है। 20 सितंबर को सुबह उन्हें पड़ोसी से सूचना मिली कि गांव का ही वकील, आसू, रमजान, मुबारिक, जकरू, उनकी दुकानों को तोड़ रहे हैं। सूचना पाकर जब वो मौके पर पहुंचे तो आरोपी लाठी डंडों के साथ खड़े थे जिन्होंने उस पर व उसके बेटे पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोबारा से उन पर हमला किया। हमले में दोनों को चोटें आईं, जिन्हें घायल अवस्था में पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed