फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two parties clash over feeding abandoned dogs

Gurugram News: लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Wed, 25 Oct 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash over feeding abandoned dogs
गुरुग्राम। साइबर सिटी के पॉश इलाके सुशांत लोक फेज-1 में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही सेक्टर 53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुशांत लोक फेज-1 के ई ब्लॉक में रहने वाली पूजा ने बताया कि वह चार साल से यहां रह रही है और लावारिस कुत्तों को खाना खिलाती है। इसे लेकर कुछ पड़ोसियों को एतराज है। वह पहले भी विवाद कर चुके हैं। मंगलवार रात जब वह कुत्तों को खाना खिला रही थी तो पड़ोसियों ने गालीगलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। विरोध करने पर उसे चप्पल से पीटा गया। पूजा का कहना है कि जब आरडब्ल्यूए ने उसे कुत्तों को खाना खिलाने की परमिशन दी हुई है तो भी उसको बेवजह परेशान किया जाता है। दूसरे पक्ष का कहना है कि लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने से दिन भर वह सोसाइटी में ही घूमते रहते हैं। कई लोगों को काटकर वह घायल भी कर चुके हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। मामले की जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed