{"_id":"68dad2cfb0ec435f820a2354","slug":"two-new-dengue-patients-found-treatment-continues-in-hospital-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68536-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, अस्पताल में इलाज जारी
विज्ञापन
166 घरों में मिला लार्वा, 35 घरों को नोटिस थमाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विभिन्न इलाकों में बारिश के बाद डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी हो गई है। सितंबर माह में छह डेंगू के मरीज मिले हैं। जिले में पहले से ही डेंगू व मलेरिया के कई मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि की है। दोनों मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल में जारी है। वहीं एंटी लार्वा टीम को सोमवार को 166 घरों में पॉजिटिव लार्वा मिला। इस दौरान टीम ने 35 घरों को नोटिस थमाया है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में डेंगू मरीजों की संख्या 55 हो गई है। साथ ही इस वर्ष अब तक मलेरिया के आठ मरीज सामने आ चुके हैं। बारिश के चलते मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 16,51,308 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ जयप्रकाश ने बताया कि सोमवार को 7397 घरों में विभिन्न टीमों ने दौरा किया। शहरी क्षेत्र में 3956 और ग्रामीण क्षेत्रों में 3441 घरों में लार्वा की जांच की गई। टीम ने सोमवार को कुल 1018 पट्टिकाएं तैयार कीं। इस दौरान 115 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए।