फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two more arrested in Sohna riots internet service stopped in Nuh

नूंह में 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद: सोहना दंगों में हुई दो और गिरफ्तारी, आरोपियों की संख्या 19 हुई

Sat, 26 Aug 2023 12:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:13 PM IST
सार

प्रशासन ने 28 अगस्त रात को 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद की हैं। नूंह के डिप्टी कमिश्नर ने गृह विभाग को पत्र लिखकर नूंह में इंटरनेट सेवा और बल्क मैसेज बंद करने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
Two more arrested in Sohna riots internet service stopped in Nuh
Nuh Violence - फोटो : ANI

विस्तार

नूंह में एक बार फिर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने 26 से 28 अगस्त रात को 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद की हैं। विश्व हिंदू परिषद द्वारा 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया गया था। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिली। नूंह के डिप्टी कमिश्नर ने गृह विभाग को पत्र लिखकर नूंह में इंटरनेट सेवा और बल्क मैसेज बंद करने की सिफारिश की थी। जिसके बादं इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, बीती 31 जुलाई को हुए दंगों और आगजनी वाले दर्ज मामले में शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान साजिद और हसन निवासी रोजका मेव, नूंह के रूप में हुई है। अब तक आरोपियों की संख्या 19 हो चुकी है। जैसे-जैसे दंगाइयों की पहचान होती जाएगी, उनको गिरफ्तार किया जाएगा। यह दोनों एफआईआर नंबर-391 में आरोपित थे। जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभी और भी आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी होगा जेल की सलाखों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शहर थाना पुलिस ने बीती 31 जुलाई को नूंह में हुई आगजनी व दंगों के पश्चात सोहना में भी दंगे हुए थे। जिसमें भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed