फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two lakhs cheated in the name of activating credit card

Gurugram News: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर दो लाख ठगे

Thu, 12 Dec 2024 11:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs cheated in the name of activating credit card
ओटीपी बताते ही युवक के बैंक खाते से तीन बार में कटी राशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। थाना साइबर मानेसर क्षेत्र में जालसाज ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर युवक से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। मोबाइल पर आया ओटीपी बताते ही पीड़ित के बैंक खाते से तीन बार में राशि कट गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बादलवाला तोशाम निवासी तेजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव खांडसा, गुरुग्राम में रहते हैं। बीते दो दिसंबर को उसके फोन पर एक अनजान नंबर कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक से बोल रहा है और इसके बाद ठग ने कहा क्रेडिट कार्ड डि-एक्टिवेट हो गया है। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के नाम पर एटीएम के पीछे के नंबर पूछे।
विज्ञापन


इसके बाद तेजपाल के मोबाइल पर ओटीपी आया। कॉल करने वाले जालसाज ने तेजपाल से ओटीपी पूछा तो उसके खाते से 25 हजार, 75 हजार व एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। बैंक खाते दो लाख रुपये कटने पर तेजपाल को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने थाना साइबर मानेसर को अज्ञात जालसाज के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------
ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर फिजियोथेरेपिस्ट से ठगे 98 हजार रुपये
जालसाज ने दो खातों से राशि को किया ट्रांजेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना साइबर पूर्व में जालसाज ने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर फिजियोथेरेपिस्ट से 98,118 रुपये की ठगी की है। पीड़ित फिजियोथेरेपिस्ट की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शेखपुर, जिला मुंजफरनगर, उतर प्रदेश निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अम्बे रेजीडेंसी, झाड़सा सेक्टर-39, गुरुग्राम में रहते हैं और मेदांता अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट का काम करते हैं। बीते छह सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कहा।
इस पर रवि कुमार ने काॅल करने वाले को क्रेडिट कार्ड बनाने के संबंध में पूरी जानकारी बता दी। जालसाज ने एक लिंक के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त की। इसके बाद रवि कुमार अपने काम के लिए अस्पताल के आईसीयू में चला गया। कुछ देर बाद रवि कुमार आईसीयू से बाहर आया तो उसके मोबाइल में दो ट्रांजेक्शन के मैसेज आए हुए थे। जालसाज ने एक क्रेडिट कार्ड से 25,552 रुपये की ट्रांजेक्शन और दूसरे क्रेडिट कार्ड से 72,566 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। रविकुमार के खाते से 98,118 रुपये की साइबर ठगी जालसाज ने क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed