फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two killed in Nuh road accident

Gurugram News: नूंह में सड़क हादसे में दो की मौत दिल्ली से अपने गांव राजस्थान राशन लेने गया था रामभान

Mon, 29 Sep 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 29 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two killed in Nuh road accident
ट्रक से टकराया छोटा हाथी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैन नंबर 60.4 पर हुआ, जहां अलवर से दिल्ली की ओर जा रही छोटा हाथी गाड़ी सामने खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा की मोर्चरी में रखवा दिया था। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिए गए।


जानकारी के अनुसार राम भान और संदीप रविवार की शाम करीब 4 बजे बाड़ा बाजिदपुर जिला करौली राजस्थान से छोटा हाथी गाड़ी को लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जब वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव घाटा के समीप चैन नंबर 60.4 पर पहुंचे तो सड़क पर अवैध रूप से खड़े एक ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी के केबिन में फंसने से राम भान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संदीप ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
गांव से ले जाता था राशन
भरतलाल निवासी बाड़ा बाजिदपुर जिला करौली राजस्थान ने बताया कि उनका भाई रामभान (40) पिछले करीब 20 साल से अपने परिवार के साथ दिल्ली के ओखला में रहता था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। वह दिल्ली में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। घर में खाने पीने का राशन खत्म हो गया था तो शनिवार को वह ड्राइवर संदीप झा (26) निवासी बृज पट्टी जिला मधुबनी बिहार की गाड़ी किराये पर लेकर गांव आया था। गाड़ी में परिवार के लोगों ने दो बोरी अनाज और कुछ अन्य खाने का सामान लोड कर दिया। भाई ने बताया कि अक्सर यहीं से उनका अनाज जाता है, ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed