फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two JEs of Electricity Corporation arrested for taking bribe

Gurugram News: रिश्वत लेने के आरोप में बिजली निगम के दो जेई गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 03:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Two JEs of Electricity Corporation arrested for taking bribe
एक दुकान पर मीटर लगाने के नाम पर 45 हजार मांग रहा था, जबकि दूसरे जेई ने 29 हजार रुपए में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर लिए
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर क्षेत्र में दो अलग-अलग रिश्वत के मामलों में बिजली निगम के दो जेई को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। एक जेई ने शिकायतकर्ता की दुकान पर मीटर लगाने के नाम पर 45 हजार रुपये मांगे थे। जबकि दूसरे शिकायतकर्ता के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में 29 हजार रुपये ऑनलाइन अपने फोन पर ट्रांसफर करा लिए थे। एसीबी की ओर से भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली निगम के जेई अनिल ने शिकायतकर्ता की दुकान पर मीटर लगाने के नाम पर 45 हजार रुपये मांग रहा था। शिकायत मिलने पर पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राजबीर जेई ने शिकायतकर्ता किसान से उसके खेत पर लगे खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए 29 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने उसके फोन पर 29 हजार रुपये ट्रांसफार्मर भी कर दिए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन

बिजली निगम के दोनों जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। - चंद्र मोहन, पुलिस अधीक्षक एसीबी गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed