फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two fraudsters who provided bank accounts to Chinese thugs arrested

Gurugram News: चीन के ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 03:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Two fraudsters who provided bank accounts to Chinese thugs arrested
आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल, 7 सिम कार्ड, 16 चेक बुक व 10 एटीएम कार्ड बरामद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने चीन के साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराने और निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी निवेश के नाम पर ठगी गई रकम को डालर के बजाय भारतीय करेंसी में बदलकर उपलब्ध कराते थे। आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल, 7 सिम कार्ड,16 चेक बुक व 10 एटीएम कार्ड भी किए गए बरामद। आरोपी चीन के लोगों से ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर ठगी का रैकेट चलाते थे।

एसीपी प्रियांशु दीवान के निर्देशानुसार कार्य करते हुए साइबर अपराध थाना प्रभारी नवीन कुमार की टीम ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम की सहायता से प्लॉट नंबर 1298 सेक्टर-46 में एक होटल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी निवेश के नाम पर ठगी के पैसे चीन के ठगों को यूएस डॉलर से भारतीय करेंसी में बदलकर देते थे। आरोपियों की पहचान अनिल साहू उर्फ अनिल निवासी उदयपुर (राजस्थान) व प्रदीप सिंह निवासी गांव टांकड़ी जिला रेवाड़ी हाल निवासी कसरगढ़ जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों आरोपी चीन के ठगों को रुपये बदकर देते थे और अपना कमीशन रख लेते थे। जिसके लिए ये अलग-अलग लोगों से बैंक खाते कमीशन पर लेकर एक अन्य साथी के माध्यम से बैंक खातों की किट (चेक बुक, एटीएम, नेटबैंकिंग पासवर्ड आदि) चीन के ठगों को भिजवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed