{"_id":"68a21e919853037c9f0dfae4","slug":"two-death-in-rail-accident-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117108-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रेल हादसे में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रेल हादसे में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रविवार को जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहली घटना पलवल-रुंधी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। यहां करीब 30 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के समय उसने सफेद कमीज और सलेटी रंग की पैंट पहन रखी थी।
दूसरी घटना रेलवे स्टेशन पलवल के यार्ड के पास डाउन लाइन पर हुई। यहां लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन से कट गया। उसके शरीर पर नीली चेकदार कमीज और काली पैंट थी। हादसे में उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी जांच अधिकारी धनीराम और चौकी प्रभारी ओमप्रकाश तेवतिया अपनी टीमों के साथ घटनास्थलों पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लिया। शवों को पहचान व पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।