फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two day district level Kabaddi competition will start from tomorrow

Gurugram News: दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से होगी शुरू

Mon, 15 Apr 2024 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Two day district level Kabaddi competition will start from tomorrow
सीनियर व जूनियर वर्ग में पुरुष व महिला टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन गुरुग्राम की ओर से 17 व 18 अप्रैल को दो दिवसीय जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांकडोला में आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर के तहत पुरुष व महिला वर्ग की 10 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी।

एसोसिएशन की सचिव अनिल कुमारी ने बताया कि जूनियर वर्ग में जन्म तारीख 1 जून, 2004 के बाद की होनी चाहिए और वजन पुरुष वर्ग में 70 किग्रा. व महिला वर्ग में 65 किग्रा. तय किया गया है। वहीं, सीनियर के तहत जन्म तारीख 1 जून, 2004 से पहले और वजन पुरुष वर्ग में 85 किग्रा. और महिला वर्ग में 75 किग्रा. तय किया गया है। प्रशिक्षक सुनील ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने के लिए सभी खिलाड़ी अपने आठ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र (मूलपत्र) को साथ लेकर आए। जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed