{"_id":"69459f62d9b07235fe00bd77","slug":"two-contractors-came-forward-for-the-new-100-mld-unit-at-the-basai-plant-then-the-tender-was-issued-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74922-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बसई संयंत्र में 100 एमएलडी की नई यूनिट के लिए दो ठेकेदार आए, फिर टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बसई संयंत्र में 100 एमएलडी की नई यूनिट के लिए दो ठेकेदार आए, फिर टेंडर जारी
विज्ञापन
स्काडा युक्त इस परियोजना पर करीब 166 करोड़ रुपये खर्च होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी का नए संयंत्र, दो स्टोरेज टैंक समेत अन्य कार्य के लिए दो ही ठेकेदार आए। ऐसे में जीएमडीए ने इस परियोजना के लिए दोबारा से टेंडर जारी किया है। स्काडा युक्त इस परियोजना पर करीब 166 करोड़ खर्च होंगे।
शहर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र के दूसरे फेज में (चौथी यूनिट) 100 एमएलडी का नया संयंत्र और 600 एमएलडी के दो स्टोरेज टैंक समेत अन्य कार्य होंगे। जीएमडीए बोर्ड बैठक में 166 करोड़ की इस परियोजना को मंजूरी मिली हुई है। इमसें 100 एमएलडी का संयंत्र और पानी स्टोरेज के लिए अलग से टैंक समेत अन्य कार्य शामिल हैं। जीएमडीए ने इस परियोजना को दो भागों में बांट दिया था। एक टेंडर में 100 एमएलडी पेयजल शोधन संयंत्र और दूसरे में पानी स्टोरेज टैंक समेत अन्य कार्य शामिल थे। जीएमडीए ने टेंडर को फाइनल पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय समिति (एचपीडब्ल्यूपीसी) में पिछले सप्ताह मंजूरी के लिए रखा था, जिसे सीएम ने रद्द कर दिया था। जीएमडीए दोनों कार्यों का एक ही टेंडर जारी किया था और दो ठेकेदार आए थे। ऐसे में फिर से टेंडर जारी किया गया है। जीएमडीए इस संयंत्र में स्काडा प्रणाली लगाने जा रहा है। इससे संयंत्र पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिवन वर्मा ने बताया कि दोबारा से परियोजना का टेंडर जारी किया गया है।