फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two brothers riding a bike died due to a collision with a Bolero

Gurugram News: बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो भाईयों की मौत

Mon, 24 Apr 2023 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike died due to a collision with a Bolero
ननिहाल में रहता था युवक, ममेरे भाई के साथ बाइक से जा रहा था घर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो ममेरे भाईयोंं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजन के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार साउथ वेस्ट दिल्ली, डाबड़ी निवासी राज सिंह ने शिकायत में कहा कि वह चालक है। उसका लड़का विनय अपने मामा फर्रुखनगर के जुडौला निवासी धर्मबीर के पास दूध का काम करता था। विनय 22 अप्रैल को अपने मामा के लड़के दीपक के साथ बाइक पर सुल्तानपुर की ओर से घर की ओर आ रहे थे। सुल्तानपुर झील के पास एक बोलेरो गाड़ी तेज गति व लापरवाही से आई और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल दीपक व विनय को उपचार के लिए सेक्टर-10 सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनय को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रैफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मामा के पास रह कर दूध का काम करता था विनय
पुलिस के अनुसार विनय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अपने ननिहाल में रहकर वह दूध का काम करता था। वह अपने मामा के बेटे दीपक के साथ बाइक से घर पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed