फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two bike riders injured in road accidents

Gurugram News: सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल

Wed, 29 Apr 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in road accidents
अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ सेक्टर-29 व सेक्टर-10 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ सेक्टर-29 थाने व सेक्टर-10 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बागेश्वर (उत्तराखंड) के चनबौरी गांव निवासी गणेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-83 स्थित स्काई होटल में खाना बनाने का काम करता है। 25 अप्रैल को अपने दोस्त की बाइक लेकर सेक्टर-89 की ओर जा रहा था। जब वह हयातपुर गांव के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसका बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अमित पंघाल ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। वाहन की पहचान होते ही चालक को जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत में बिहार के मधुबनी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चकरपुर गांव में किराये पर रहता है व डिलीवरी बॉय का काम करता है। 20 अप्रैल की दोपहर को वह सुशांतलोक के ब्लॉक-ए में सामान डिलीवरी करने गया था। दोपहर करीब 12.40 बजे गेट-3 पर पहुंचा तो सर्विस लेन पर एक गाड़ी ने उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। गाड़ी को एक महिला चला रही थी। इस हादसे में उसके पैर व हाथ में चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक का पता करके नोटिस भेजा जाएगा। हादसे के दौरान कार चला रही महिला को जांच में शामिल करके कार्रवाई की जाएगी। मामले में छानबीन की जा रही है। -विरेंद्र, एएसआई व जांच अधिकारी, सेक्टर-29 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed