{"_id":"63ce6d021719ba205b73608c","slug":"two-arrested-for-betting-openly-9-thousand-rupees-recovered-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-200794-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरेआम सट्टेबाजी करते दो गिरफ़्तार, 9 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरेआम सट्टेबाजी करते दो गिरफ़्तार, 9 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत नूंह रोड पर चिलावली मोड़ के समीप होटल पर सरेआम सट्टेबाजी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हो गए। 9 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली कि चिलावली मोड़ होटल के समीप छारोडा निवासी यूसुफ,शौकत, दीन मोहम्मद, जावेद होटल के पीछे एक कमरे में सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देख दो युवक फरार हो गए, जबकि दो को गिरफ्तार लिया गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनसे कुल 9 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।