फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two Amgen employees arrested for stealing 78 mobiles worth 1 crore

1 करोड़ के 78 मोबाइल चुराने वाले अमेजन के दो कर्मी गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two Amgen employees arrested for stealing 78 mobiles worth 1 crore
गुरुग्राम। कोविड-19 के दौरान तलाशी न होने का फायदा उठाकर करीब 1 करोड़ रुपये के 78 मोबाइल चोरी करने वाले ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के दो कर्मचारियों को अपराध शाखा सेक्टर-10 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूंह के गांव सुडाका निवासी अंसार उल हक व पिनगवां के गांव डाडोली कलां निवासी नवाब अली के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 38 आईफोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता कर सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ही आरोपी सितंबर 2018 से अमेजन वेयरहाउस (जमालपुर) में नौकरी करते थे। अनलॉक में सामाजिक दायरे के साथ ड्यूटी करने का फायदा उठाते हुए आईफोन-11 व आईफोन-11 प्रो चोरी करने शुरू कर दिए। मोबाइल निकालकर वह खाली डिब्बे को वेयरहाउस में फेंक देते थे। उन्होंने 76 आईफोन व 2 सैमसंग के मोबाइल चोरी किए। चोरी के मोबाइल बेचने में उनके दो अन्य साथी शामिल हैं, जिनके पास 40 मोबाइल बेचने के लिए दिए हुए हैं। सितंबर 2020 में उन्होंने ड्यूटी पर जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

खाली डिब्बे मिलने पर चोरी का खुलासा
वेयरहाउस प्रबंधक आदित्य सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उन्होंने वेयरहाउस में रूटीन जांच की। इस दौरान उन्हें आईफोन के खाली डिब्बे मिले। अपने स्तर पर की गई जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने ड्यूटी पर आना बंद कर दिया है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रिमांड पर, दूसरे आरोपी को जेल भेजा
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान नवाब अली ने पांच अन्य मोबाइल पहले वेयरहाउस से चोरी करने का खुलासा किया है। इस मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने नवाब अली को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है जबकि दूसरे आरोपी अंसार उल हक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed