Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused, including a law officer, arrested for preparing fake documents

Gurugram News: फर्जी दस्तावेज तैयार करने में संलिप्त एक कानूनगो सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused, including a law officer, arrested for preparing fake documents
आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज व इंतकाल बनाकर धोखाधड़ी में दिया आरोपियों का साथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। धोखाधड़ी से जमीन के समझौते की शर्तों में बदलाव और पंजीकृत जीपीए लेटर रद्द करवाकर ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा-1 ने सरकारी कानूनगो सहित दो आरोपी 13 मार्च को गुरुग्राम से गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज व इंतकाल बनाकर धोखाधड़ी में अन्य आरोपियों का साथ दिया था। पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आर्थिक अपराध शाखा-1 मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के राठीवास गांव निवासी सतबीर राठी (58) और झुंड सराय गांव निवासी विशन कुमार (46) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सतबीर वर्ष 1997 में पटवारी के पद पर भर्ती हुए थे और वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक सोहना तहसील में कानूनगो के पद पर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मामले में अन्य आरोपियों के कहने पर आरोपी राजेंद्र (पटवारी) व आरोपी विशन कुमार (कॉन्ट्रैक्चुअल लैंड रिकॉर्ड डाटा एंट्री ऑपरेटर) के साथ मिलकर जमीन के फर्जी दस्तावेज व इंतकाल बनाए थे।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज व इंतकाल बनाने के बदले में आरोपी सतबीर व विशन कुमार को 40 हजार रुपये मिले थे। उन्हीं फर्जी दस्तावेज के माध्यम से यशदीप बिल्डर्स एलएलपी कंपनी के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। फर्जी दस्तावेज के आधार पर पहले से किए गए समझौतों की शर्तों में बदलाव कर दिए और कंपनी के पक्ष में पंजीकृत जीपीए को भी रद्द करवा दिया व कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों सतबीर व विशन कुमार को शनिवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से धोखाधड़ी मामले में अन्य जानकारी हासिल की जाएंगी और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। - विशाल, एसीपी आर्थिक अपराध शाखा, गुुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article