फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for shooting due to enmity

Gurugram News: रंजिश में गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for shooting due to enmity
गुरुग्राम। रंजिशन युवक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के जेजे कैंप निवासी अमित और भीम नगर निवासी मोहित के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने देशी कट्टा, एक कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सोमवार को भीम नगर में अपने पिता और चाचा से मिलने के लिए आया था। उनके मिलने के बाद वह वापस जा रहे थे। जब वह भीम नगर चौक के पास आइसक्रीम खाने के लिए रुक गए। उनका आरोप है कि उसी दौरान वहां उनका पड़ोसी सूरज अपने एक साथी के साथ आया और बात करने लगा। थोड़ी ही देर में उसने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी थी। अचानक से उसने उन पर गोली चला दी जो उनके हाथ पर लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed