फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for selling bank account to cyber thugs

Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for selling bank account to cyber thugs
डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने का मामला
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का दिखाया डर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के मामले में दो आरोपी राजस्थान के कोटा से 18 जुलाई को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपी की पहचान कोटा (राजस्थान) के इंद्रा बस्ती निवासी अरबाज मंसूरी (19 वर्ष) और गोविंद नगर के मोहम्मद फरहान (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी गई राशि में से करीब 2.50 लाख रुपये आरोपी अरबाज मंसूरी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन

आरोपी अरबाज ने अपना बैंक खाता 10 हजार रुपये में आरोपी मोहम्मद फरहान को बेचा था। आरोपी मोहम्मद फरहान ने यही बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद साइबर ठगों ने अरबाज मंसूरी के बैंक खाते को ठगी के रुपये ट्रांसफर करने के लिए प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मार्च को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना पश्चिम को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पुलिस अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाया और डिजिटल अरेस्ट करके उससे रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए बैंक खाता धारक सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed