फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Truck overturned on Innova car on Delhi-Jaipur highway IN gurugram

Road Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रफ्तार का कहर, इनोवा पर पलटा ट्रक, चार की दर्दनाक मौत, दो घायल

Tue, 16 Aug 2022 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Aug 2022 12:51 PM IST
सार

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रात करीब दो बजे इनोवा गाड़ी पर तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसे में तीन युवक और एक युवती की मौत हो गई। जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Truck overturned on Innova car on Delhi-Jaipur highway IN gurugram
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवक और एक युवती की मौत हो गई। जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिलासपुर थाना इलाके में दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर सिधरावली कट के पास रात करीब दो बजे इनोवा गाड़ी पर तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां गाड़ी में फंसे लोग जान बचाने के लिए चिल्ला रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आनन-फानन कार में फंसे युवक और युवतियों को निकाला, लेकिन तब तक एक युवती व तीन युवकों की मौत हो गई थी। जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की दीपक (25), आदर्श (23), कुमार पूजीत (25), मुस्कान देवी (24) शामिल हैं। जबकि प्रियंका (22), जसनोर सिंह (27) घायल हैं। दोनों का मेदांता में इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा कि रात करीब 2:00 बजे मक्का लदा ट्रक दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी ओर आ रही इनोवा पर गिर गया। इनोवा जयपुर की ओर से आ रही थी। हादसे में चालक समेत 4 की मौत हो गई। जबकि दो युवती घायल है। 

हादसे का शिकार हुए इनोवा में सवार सभी आईआईटी पास थे। नोएडा के सेक्टर 135 में अडोबी आईटी कंपनी में सभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त की छुट्टी पर सभी घूमने के लिए राजस्थान के उदयपुर गए थे। ये सभी उदयपुर से नोएडा लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed