{"_id":"67ddbddc73d2f60c250dc7f1","slug":"truck-driver-arrested-with-consignment-of-illegal-liquor-worth-rs-35-lakh-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-101953-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 35 लाख की अवैध शराब की खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 35 लाख की अवैध शराब की खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
तावडू सीआईए ने की कार्रवाई, ट्रक में बोरियों के बीच छिपाई थीं 5,568 बोतलें
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। अपराध जांच शाखा (सीआईए) तावडू ने केएमपी मार्ग पर करीब 35 लाख रुपये की शराब की खेप के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। चालक की पहचान जितेंद्र निवासी लंडी थाना शाहाबाद मारकंडा, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है जो ट्रक में लकड़ी के बुरादे की बोरियों के बीच 464 पेटियों में 5,568 बोतलें अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि चालक एक शराब कारोबारी की मिलीभगत से फर्जी बिल-बिल्टी के जरिये अवैध शराब की खेप को मध्यप्रदेश के जबलपुर ले जा रहा था। नूंह पुलिस की इस सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीआईए तावडू की टीम पटौदी चौक पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि जितेंद्र अवैध शराब की खेप केएमपी मार्ग से जबलपुर ले जा रहा है। टीम ने धुलावट टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद पटौदी की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस को देख चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया। तलाशी में 464 पेटियों में इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 5,568 बोतलें मिलीं। जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने ट्रक और शराब को कब्जे में ले लिया है। तावडू सदर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चालक को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक नूंह विजय प्रताप का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी पर रोकथाम के लिए हमारी टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। पुलिस मामले में संलिप्त शराब कारोबारी और अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क और तस्करी के रूट की भी जांच की जा रही है।
एक सप्ताह में एक करोड़ की शराब जब्त : यह कार्रवाई नूंह पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। बीते 13 मार्च को नूंह सीआईए ने दिल्ली-बडौदा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 70 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी थी। एक सप्ताह के भीतर करीब एक करोड़ रुपये की शराब जब्त कर नूंह पुलिस शराब तस्करों पर शिकंजा कस रहा है।