फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trials for the District North Zone Roll Ball Competition will be held today.

Gurugram News: आज होगा जिला नॉर्थ जोन रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल

Thu, 04 Jun 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Trials for the District North Zone Roll Ball Competition will be held today.
अंडर-11 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का होगा चयन
विज्ञापन


गुरुग्राम। जिला रोल बॉल संघ की ओर से द्वितीय जिला नॉर्थ जोन रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 5 जून को गढ़ी हरसरू स्थित आरकेएसए मल्टी स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित होगा। ट्रायल में अंडर-11 के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है।


संघ के अधिकारियों के अनुसार ट्रायल में जिले भर से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की स्केटिंग क्षमता, खेल कौशल, फिटनेस, संतुलन, गति तथा टीम भावना का मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आगामी नॉर्थ जोन एवं अन्य उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला रोल बॉल संघ के महासचिव राज कपूर ने बताया कि जिले में रोल बॉल खेल के प्रति बच्चों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अंडर-11 वर्ग के लिए आयोजित यह ट्रायल बच्चों की प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि इस चयन प्रक्रिया से कई उभरते हुए खिलाड़ी सामने आएंगे, जो भविष्य में हरियाणा और देश का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed