फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trial run of the new 100 MLD water treatment plant to begin on July 15.

Gurugram News: 100 एमएलडी के नए पानी शोधन संयंत्र का ट्रायल 15 जुलाई से

Sat, 04 Jul 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Trial run of the new 100 MLD water treatment plant to begin on July 15.
चंदू बुढ़ेरा संयंत्र में अलग बिजली कनेक्शन का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन

क्षमता बढ़कर 500 एमएलडी होने से ओल्ड और न्यू गुरुग्राम को मिलेगा लाभ


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र के पांचवें 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल 15 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए अलग से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। नए संयंत्र के चालू होने के बाद शहर में प्रतिदिन 100 एमएलडी अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध होगा। इससे ओल्ड और न्यू गुरुग्राम में पानी की आपूर्ति में सुधार आने की उम्मीद है।
जीएमडीए की ओर से चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी क्षमता का पांचवां प्लांट तैयार कराया गया है। निर्माण कार्य जून में पूरा हो चुका था, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण इसका ट्रायल शुरू नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, जीएमडीए ने बिजली संबंधी कार्य के लिए एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन एजेंसी निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर सकी। अब एजेंसी को 15 जुलाई तक ट्रांसफॉर्मर और अन्य विद्युत कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद संयंत्र में लगी मशीनों और अन्य उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

जीएमडीए के मुख्य अभियंता बीएस जांगड़ा ने बताया कि चंदू बुढ़ेरा में पहले से 100-100 एमएलडी क्षमता के चार जल शोधन संयंत्र संचालित हैं, जिनसे प्रतिदिन 400 एमएलडी पानी का शोधन किया जा रहा है। पांचवें संयंत्र के चालू होने के बाद कुल क्षमता बढ़कर 500 एमएलडी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नए संयंत्र के संचालन से शहर के तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। फिलहाल ट्रायल शुरू करने के लिए बिजली आपूर्ति का कार्य पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed