फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trial run of city bus operations begins.

Gurugram News: सिटी बसों के संचालन की परीक्षा शुरू

Mon, 15 Jun 2026 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Trial run of city bus operations begins.
गुरुग्राम। बारिश का मौसम आते ही शहर की लाइफलाइन यानी गुरुगमन सिटी बसों के संचालन की परीक्षा शुरू हो जाती है। लो फ्लोर होने के कारण सिटी बसों के इंजन या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में पानी जाने से वे बीच सड़क पर ब्रेकडाउन हो जाती हैं। सामान्य दिनों में जहां 4-5 बसें ब्रेकडाउन होती हैं। वहीं, बारिश के दौरान रोजाना करीब 15 सिटी बसें खराब होती हैं। ऐसे में मेंटनेंस कंपनी को सिटी बसों को ठीक करने में आर्थिक नुकसान होता है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा जिले में करीब 23 रूटों पर 150 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। बारिश, जलभराव व सड़कों पर जाम के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निचले क्षेत्रों में बारिश का पानी भरने से लो फ्लोर सिटी बसें फंस जाती हैं या उनको रूट बदलना पड़ता है। गुरुगमन सिटी बसें लो फ्लोर की होने के कारण उनके वायरिंग व प्लग में पानी भर जाता है। पानी की वजह से वायरिंग में नमी होने से जल्द ब्रेकडाउन होता है। बसों में खराबी आने से उनमें सफर कर रहे यात्रियों को बार काफी परेशानी होती है। सेक्टर-10 जीएमसीबीएल के डिपो मैनेजर नरेश कुमार ने कहा कि सिटी बसों के लो फ्लोर होने के कारण बारिश के दौरान वायरिंग व प्लग में पानी भरने से ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ जाती है। मेंटेनेंस टीम द्वारा बसों में आई खराबी को दूर करके रूट पर बसों के भेजा जाता है। आगामी बारिश के मौसम में बसों में ज्यादा समस्या न आएंगे, इसको लेकर व्यवस्था की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed