फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trial of the machine installed for Bandhwadi waste disposal plant

Gurugram News: बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए लगी मशीन का हुआ ट्रायल

Wed, 18 Feb 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Trial of the machine installed for Bandhwadi waste disposal plant
लैंडफिल पर साढ़े चार एकड़ जमीन खाली करा कर नगर निगम ने एजेंसी को सौंपा कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट निस्तारण करने के लिए लगने वाले एक प्लांट का मंगलवार को ट्रायल हुआ, जिसे इसी सप्ताह में शुरू किया जाएगा। जबकि दूसरे प्लांट को लगाने का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि 15 मार्च तक उसे भी शुरू कर दिया जाएगा।
नगर निगम की ओर से हुए करार के तहत एजेंसी की ओर से प्लांट लगाने के लिए छह माह का समय दिया गया था मगर नगर निगम के अधिकारियों की ओर से इसे एक माह के भीतर ही चलाया जा रहा है। नगर निगम को एनजीटी में दिए गए शपथ पत्र के बाद कूड़े के निस्तारण को लेकर टेंडर किया गया है। टेंडर के बाद 6 महीने की समयसीमा तय है। आस-पास के लोगों की ओर से किए विरोध और सरकार की ओर से दबाव के चलते कूड़ा निस्तारण शुरू किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण शुरू हो जाने के बाद माना जा रहा है कि आस-पास के गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। बंधवाड़ी लैंडफिल पर कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम की ओर से एजेंसी को पांच एकड़ जमीन पर कब्जा दिया जाना है। जिसमें से अब तक एजेंसी को साढ़े चार एकड़ जमीन पर कब्जा दिया जा चुका है।
विज्ञापन

नया कूड़ा हो रहा अलग जमा
कूड़ा निस्तारण एजेंसी की ओर से पुराने कूड़े का निस्तारण पहले किया जाएगा। ऐसे में नए कूड़े को अलग रखा जा रहा है। फरीदाबाद से कूड़ा अभी भी आ रहा है। नगर निगम की ओर से फरीदाबाद की ओर से आने कूड़े को बंद करने के लिए कई पत्र लिखा जा चुका है। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी इस मामले में हस्तक्षेप कर चुके हैं। फरीदाबाद नगर निगम की ओर से अलग-अलग कूड़ा एकत्रित करने के लिए प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बंधवाड़ी लैंडफिल पर कूड़े के निस्तारण के लिए लग रहे एक प्लांट का ट्रायल सफल रहा है। फरवरी केे इसी सप्ताह तक इसे चालू कर दिया जाएगा। जबकि दूसरे प्लांट की शुरुआत 15 मार्च तक होगी। -संदीप सिहाग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed