फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traveling from IFFCO Chowk to Dwarka Expressway will be easy

Gurugram News: इफ्को चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे का सफर होगा आसान

Wed, 10 May 2023 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traveling from IFFCO Chowk to Dwarka Expressway will be easy
शहर की दो मुख्य सड़कों का होगा पुनर्विकास, जीएमडीए से योजना को स्वीकृति मिली
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) शहर की दो मुख्य सड़कों को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए दोनों सड़कों के पुनर्विकास का काम करने जा रहा है। इसमें इफ्को चौक से लेकर महावीर चौक तक 4.9 किलोमीटर लंबाई की सड़क है और ओल्ड रेलवे रोड से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक 6.5 किलोमीटर की सड़क है। वर्तमान में यह दोनों ही सड़कें बेहद खराब हालत में हैं और इनके दोनों ओर फुटपाथ आदि बुनियादी सुविधाएं नहीं है। प्राधिकरण में इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को निविदा जारी की है।
दोनों सड़कों की कुल लंबाई करीब 11 किलोमीटर है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के लोगों को द्वारका एक्सप्रेसवे से वैकल्पिक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। वर्तमान में शहर के इन हिस्सों से जाने वाले वाहन चालक और राहगीर बसई फ्लाईओवर वाला रास्ता इस्तेमाल करते हैं। इफ्को चौक से लेकर द्वाराका एक्सप्रेसवे के 11 किलोमीटर तक के हिस्से के पुनर्विकास के कार्य को कोर प्लानिंग सेल की बैठक में स्वीकृति दी गई थी। इस काम के लिए कंसल्टेंट फर्म से विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

यह फर्म रोड के पूरे हिस्से पर यातायात के दबाव का निर्धारण करेगी। आन स्ट्रीट पार्किंग, सर्विस रोड आदि की संभावना का आंकलन करेगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्य योजना तैयार करेगी। प्राधिकरण की प्रवक्ता नेहा शर्मा कहती हैं कि 48 वीं कोर प्लानिंग सेल की बैठक में सड़कों के पुनर्विकास के काम को स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

द्वारका एक्सप्रेस वे का हरियाणा वाला हिस्सा जुलाई तक शुरू होगा


गुरुग्राम। नई दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट के समीप शिवमूर्ति से द्वारका के रास्ते खेड़की दौला टोल के समीप पहुंचने वाले 29 किलोमीटर लंबाई वाले द्वारका एक्सप्रेस वे का हरियाणा क्षेत्र वाले हिस्से (18.9 किमी) का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मंगलवार को खेड़की दौला के समीप एक्सप्रेसवे के क्लोवरलीफ से बजघेड़ा तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने जीएमडीए व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ एक्सप्रेसवे को लेकर स्थानीय लोगों की विभिन्न मांगों को लेकर भी चर्चा की।
एनएचएआई के अधिकारियों ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की अधिकतर मांगों को प्रोजेक्ट चालू होने से पहले शामिल कर लिया जाएगा। एक्सेस कंट्रोल अर्बन एक्सप्रेस वे को आठ लेन बनाया गया है। यातायात की सुगमता के लिए तीन लेन की सर्विस रोड का भी प्रावधान किया गया है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक निर्माण जंभूलकर ने बताया कि एक्सप्रेस वे को चार हिस्सों में बांटकर निर्माण किया है जिनमें दिल्ली क्षेत्र के 10.01 किमी क्षेत्र में दो तथा हरियाणा क्षेत्र में 18.9 किमी क्षेत्र को भी दो क्षेत्रों में रखा गया है। हरियाणा के दोनों क्षेत्रों में निर्माण कार्य 93.2 व 99.25 फीसदी तक पूरा हो चुका है और पूरी उम्मीद है यह दोनों क्षेत्र जुलाई तक चालू हो जाएंगे। वहीं दिल्ली क्षेत्र का काम वर्ष 2024 में पूरा होगा।



-------
एफिल टावर और बुर्ज खलीफा से भी अधिक स्टील-कंक्रीट का इस्तेमाल

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण दो लाख एमटी स्टील का इस्तेमाल हुआ जोकि एफिल टावर के निर्माण की तुलना में 30 गुना अधिक है। इसी तरह इसके निर्माण में 20 लाख सीयूएम कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ है जोकि बुर्ज खलीफा की तुलना में छह गुना अधिक है। साथ ही इसके निर्माण के दौरान 12 हजार वृक्षों का ट्रांसप्लांट किया गया जोकि भारत में इतने बड़े स्तर पर पहली बार हुआ है। इस एक्सप्रेस वे पर यातायात की सुगमता व सफर करने वालों की सुरक्षा के लिए आईटीएस, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, टोल मैनेजमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस आदि अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed