फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Transaction worth crores using fake GST number on documents of student studying in Australia

Gurugram News: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे छात्र के कागजात पर फर्जी जीएसटी नंबर लेकर करोड़ों का लेनदेन

Wed, 21 Aug 2024 04:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Transaction worth crores using fake GST number on documents of student studying in Australia
नोटिस आने पर हुआ खुलासा, आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे गुरुग्राम के एक छात्र के दस्तावेज फर्जी तरीके से प्रयोग कर करोड़ों रुपये के लेनदेन करने के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है। यह मामला पिछले दिनों ही सामने आया है। जीएसटी का नोटिस घर पहुंचने पर इस मामले में खुलासा हुआ। पीड़ित छात्र के पिता ने इस मामले में सुशांत लोक थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने इस मामले की जांच को आर्थिक अपराध शाखा एक को सौंप दी है।
वेलिंगटन एस्टेट निवासी पुष्पेंद्र सिंह मान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा दिव्यरूप सिंह मान ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहा है। वो जुलाई 2018 से ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के दस्तावेजों को फर्जी तरीके से प्रयोग कर जीएसटी रेजिस्ट्रेशन कराकर 133 करोड़ 84 लाख 98 हजार 590 रुपये का लेनदेन किया गया। पीड़ित का आरोप है कि उनका बेटा बीते कई साल के दौरान मात्र कुछ ही दिनों के लिए भारत आया। उसने कहीं भी आवेदन नहीं किया इसके बावजूद भी घर पर नोटिस आ गया। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में उन्होंने आयकर विभाग में भी शिकायत दी थी। जांच में सामने आया कि जिस पते पर फर्म रजिस्टर्ड है वो पता भी गलत है। इसके साथ ही उनके बेटे के फर्जी तरीके से दस्तावेज प्रयोग करके करोड़ों रुपये का टैक्स फ्रॉड को किया गया है।
विज्ञापन



वर्जन

छात्र के कागजात पर फर्जी जीएसटी नंबर लेने के मामले में सुशांतलोक थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच अब आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है। - विकास कौशिक, एसीपी डीएलएफ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed