फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tragic death of canter driver after colliding with Hiva standing on SPR

Gurugram News: एसपीआर पर खड़े हाइवा से टकराने पर कैंटर चालक की दर्दनाक मौत

Mon, 21 Aug 2023 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tragic death of canter driver after colliding with Hiva standing on SPR
पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर । बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एसपीआर पर बीच में खड़े एक हाइवा से टकराने पर कैंटर चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर चालक केबिन में ही फंस गया, जिसे क्रेन की मदद से निकाला जा सका। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के चंदौली निवासी सीता राम ने कहा कि उसका भाई राधेश्याम मुजेसर फरीदाबाद में परिवार समेत रहता था और कैंटर पर चालक की नौकरी करता था। शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि राधेश्याम का एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई। इस पर अन्य परिजनों के साथ एसपीआर पर हुए हादसे वाले स्थान पर पहुंचे और उसके बाद राधेश्याम के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार हाइवा के चालक ने लापरवाही से गाड़ी को बीच रोड पर खड़ा छोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



2..



स्कूल का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने फाजिलपुर झाड़सा माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर वाटर कूलर, पंखे व टूटियों समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में फाजिलपुर झाड़सा के मुकेश कुमार ने कहा कि वे गांव फाजिलपुर झाड़सा माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। 18 अगस्त को रोजाना की तरफ वह स्कूल का ताला बंद कर निकले थे। वहीं 19 अगस्त की सुबह आकर देखा तो स्कूल के कई कमरों के ताले टूटे मिले। हेड टीचर ने बताया कि सामान चैक करने पर वाटर कूलर, पंखे व टूटियों समेत लाखों रुपए का सामान चोरी गायब मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



3..

खाने के भुगतान को लेकर कंपनी कर्मी से मारपीट


संवाद न्यूज एजेंसी


फर्रुखन नगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के ढाबे में खाने के भुगतान को लेकर कंपनी कर्मी से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घायल कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।



पुलिस को दी शिकायत में फर्रुखनगर के रविदास कॉलोनी निवासी शिव विकास ने कहा कि वह एक कंपनी में नौकरी करता है। वह बीती रात अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए प्रधान होटल ख्वासपुर पर गया था। जब वह खाना खाकर बैठा हुआ तो होटल के कर्मचारी ने उससे पेमेंट करने के लिए कहा। शिव विकास ने कहा कि उसका दोस्त बाहर खड़ा है वह आकर पेमेंट करेगा। इसी बात पर होटल कर्मी ने उसके साथ गाली-गलौज की और डंडे से शिव विकास पर हमला कर दिया। आरोपी ने कंपनी कर्मी को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed