{"_id":"69efbeb710848bd92a02c0ea","slug":"traffic-will-be-smooth-on-the-service-road-of-udyog-vihar-along-with-the-highway-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86151-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाईवे के साथ उद्योग विहार की सर्विस रोड पर यातायात होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाईवे के साथ उद्योग विहार की सर्विस रोड पर यातायात होगा सुगम
विज्ञापन
शंकर चौक से एटलस चौक (फेज-5 व 4), उद्योग विहार तक एनएच-48 के किनारे सर्विस रोड का होगा चौड़ीकरण
करीब 19.80 करोड़ रुपये की लागत से होगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की ओर से एनएन-48 के साथ उद्योग विहार क्षेत्र में सर्विस रोड के चौड़ीकरण और उन्नयन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य शंकर चौक से एटलस चौक (उद्योग विहार फेज-5 व 4) तक किया जाएगा।
वर्तमान में सर्विस रोड की स्थिति काफी जर्जर है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पीक आवर्स में यहां जाम और अव्यवस्थित यातायात की समस्या आम हो गई है। योजना के तहत सर्विस रोड को चौड़ा करने के साथ-साथ इसकी संरचना को मजबूत किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके। इस कार्य पर करीब 19.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों के अनुसार, करीब 1.5 किलोमीटर सर्विस रोड के सुधरने से न केवल उद्योग विहार क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि एनएच-48 पर भी यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
एचएसआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग ने कहा कि उद्योग विहार की सर्विस रोड चौड़ीकरण और सुधार कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईवे के साथ यह रोड यातायात के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। बतादें कि शंकर चौक से वाहन चालक सर्विस रोड से उद्योग विहार एरिया में आते हैं। यह रोड काफी पहले बनी थी। अब वाहनों के दबाव के कारण संकरी हो गई है। ऐसे में जगह की उपलब्धता के आधार पर सड़क को चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात बेहतर हो सके। उद्योग विहार में कई औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयां संचालित हैं। इस क्षेत्र में गारमेंट, विनिर्माण, आईटी, बीपीओ और कॉर्पोरेट कार्यालय स्थित हैं। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 और हवाई अड्डे के नजदीक होने के कारण यह एक प्रमुख औद्योगिक हब है।