फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic of Delhi-Jaipur Highway will be diverted one and a half kilometer at Bilaspur Chowk

Gurugram News: बिलासपुर चौक पर डेढ़ किलोमीटर डायवर्ट होगा दिल्ली-जयपुर हाईवे का ट्रैफिक

Thu, 10 Aug 2023 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Traffic of Delhi-Jaipur Highway will be diverted one and a half kilometer at Bilaspur Chowk
लंबे समय से बिलासपुर चौक पर अटकी फ्लाईओवर निर्माण की योजना चढ़ेगी परवान
विज्ञापन




तैयार किया जा रहा वैकल्पिक मार्ग, जून 2024 तक बनकर तैयार होगा फ्लाईओवर

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे के बिलासपुर चौक पर बनने वाले फ्लाइओवर के निर्माण के चलते यातायात डायवर्जन के लिए यहां एक ओर तीन लेन की सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जून 2024 में निर्माण कार्य समाप्त करने का लक्ष्य है। जहां से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा वहां से 300 मीटर पहले सर्विस रोड की खोदाई की जा रही है। यातायात को सीधा चलाने की कोशिश होगी। हाईवे में दोनों तरफ छह लेन हैं। सर्विस रोड में भी दोनों ओर छह लेन हैं।

हाईवे के बिलासपुर चौक से प्रतिदिन करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं। यह ऐसा जंक्शन है, जहां जयपुर, नीमराणा, बहरोड़, शाहजहांपुर, भिवाड़ी, खुशखेड़ा बावल, रेवाड़ी, धारूहेड़ा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाला यातायात पटौदी, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद के रास्ते पंजाब की बढ़ता है। साथ ही मथुरा, मेरठ, कानपुर, आगरा, गुरुग्राम-दिल्ली, फरीदबाद, पलवल से आने वाला यातायात जयपुर, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद और पंजाब की ओर बढ़ता है। दिल्ली से जयपुर का तो यह मुख्य मार्ग है ही। कुल मिलाकर यह चौक, हरियाणा के साथ यूपी, राजस्थान और पंजाब के यातायात को देश के दूसरे शहरों से जोड़ने का मुख्य जंक्शन है।
विज्ञापन



650 मीटर लंबा और तीन स्पैन का बनेगा फ्लाईओवर

चौक पर फ्लाईओवर का डिजाइन साझा करते हुए एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक योगेश पाठक ने बताया कि फ्लाई ओवर की कुल लंबाई 650 मीटर होगी। इसे तीन स्पैन में बनाया जाएगा। इससे किसी भी तरफ से आने वाला यातायात बिना रुके आराम से अपने गंतव्य की ओर निकल सकेगा। दोनों तरफ सात-सात मीटर का बेस बनाया जाएगा। पहला स्पैन 20 मीटर, दूसरा और मुख्य स्पैन 30 तथा तीसरा स्पैन भी 20 मीटर का होगा। सरफेस के लिए सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाई जाएगी। फ्लाईओवर की चौड़ाई उतनी ही रहेगी, जितनी फिलहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



जून 2024 तक झेलनी होगी परेशानी

बिलासपुर फ्लाईओवर का निर्माण जून 2024 में पूरा होगा। इस तरह वाहन चालकों को यहां करीब एक साल और परेशानी झेलनी पड़ेगी। इससे पहले कापड़ीवास मोड़ पर फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान भी वाहन चालकों को 9 महीने परेशानियां झेलनी पड़ी है।



एक किलोमीटर पहले डायवर्जन की थी योजना

कांट्रेक्टर ईशमिंदर सिंह सोढ़ी के अनुसार कंपनी एक किलोमीटर पहले ही डायवर्जन का प्लान बना रही थी, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। वाहन चालकों को उपलब्धता के मुताबिक सुविधाएं दी जाएंगी। कोशिश होगी उन्हें परेशानी न हो। अगर कोई दिक्कत आई तो डायवर्जन प्लान में बदलाव भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed