{"_id":"6aa00f60f8272e4ba90e3139","slug":"traders-should-move-towards-ai-based-business-mukesh-sharma-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100442-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई आधारित कारोबार की ओर बढ़ें व्यापारी : मुकेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआई आधारित कारोबार की ओर बढ़ें व्यापारी : मुकेश शर्मा
विज्ञापन
गुड़गांव व्यापार मंडल की ओर से एआई समिट में विधायक मुकेश शर्मा को सम्मानित करते हुए। वि.
संवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। गुड़गांव व्यापार मंडल की ओर से द ग्रैंड ताज बैंक्वेट एंड कन्वेंशन में मंगलवार को एआई समिट का आयोजन किया गया। इसमें विधायक मुकेश शर्मा ने व्यापारियों से संवाद करते हुए बदलते समय के साथ आधुनिक तकनीक अपनाने और पारंपरिक व्यापार से एआई आधारित कारोबार की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब केवल तकनीक नहीं रह गई है, बल्कि व्यापार को तेज, स्मार्ट, प्रभावी और प्रतिस्पर्धी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। एआई के इस्तेमाल से ग्राहक सेवाओं में सुधार, बेहतर मार्केटिंग, डेटा विश्लेषण, बिक्री बढ़ाने और कारोबार के विस्तार में मदद मिल सकती है।
मुकेश शर्मा ने गुरुग्राम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सदर बाजार को बेहतर, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से सदर बाजार के विकास में सहयोग देने और गुरुग्राम के विकास में सरकार के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।