फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pedestrian crossing roof collapses; officials jolted into action.

Gurugram News: पैदलपार पथ की छत गिरी, जाग उठे अधिकारी

Tue, 08 Sep 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian crossing roof collapses; officials jolted into action.
एनएचएआई की टीम ने पैदल पारपथ के क्षतिग्रस्त हिस्से का लेगी जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खांडसा गांव के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर भूमिगत पैदल पारपथ (सबवे) की छत से प्लास्टर गिरने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों की नींद खुल गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि भूमिगत पैदल पारपथ के टूटे हिस्से की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। एनएचएआई की टीम जांच करेगी कि सबवे का कितना हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, एक-दो दिन में मरम्मत कराकर क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक किया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-48 पर खांडसा गांव स्थित किसान भवन के पास पैदल पारपथ बना हुआ है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी एनएचएआई के पास है। पैदल पारपथ से खांडसा गांव, ओम नगर, हरि नगर, राज नगर, शिवजी पार्क, राजीव नगर, हंस एन्क्लेव, नाहरपुर रूपा के रहने वाले लोगों के समेत अन्य पैदल राहगीर आना-जाना करते हैं।
विज्ञापन

रविवार को पैदल पार पथ की छत से प्लास्टर गिर गया, जिससे लोगों में डर का माहौल है। गनीमत यह रही कि इससे काेई राहगीर घायल नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि पैदल पारपथ का फर्श भी क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इसमें गड्ढे बने हुए हैं। साथ ही यहां हमेशा कूड़ा फैला रहता है, जिससे आवागमन करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भूमिगत पैदल पारपथ (सबवे) की जल्द मरम्मत कराकर छतों के क्षतिग्रस्त हिस्से व दरारों को ठीक कराया जाएगा। सबवे काफी पुराना होने व बारिश में जलभराव के कारण कारण जर्जर होने की स्थिति में हो गया है। मरम्मत के बाद यह ठीक हो जाएगा। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

-------------------------

ताऊ देवीलाल खेल परिसर का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर की इमारतों की ढांचागत सुविधाओं की मजबूती जांचने के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाएगा। खेल परिसर में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित ढांचे की स्थिति का तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें आईआईटी समेत अन्य संस्थानों की मदद ली जा सकती है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि हाल में क्रिकेट पवेलियन का छज्जा गिर गया था। ऐसे में क्रिकेट और फुटबाल ग्राउंड के भवन की मजबूती की जांच कराई जाएगी। ऑडिट के दौरान परिसर की विभिन्न इमारतों, छत, बीम, कॉलम और अन्य संरचनात्मक हिस्सों की मजबूती की जांच की जाएगी। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर जिन स्थानों पर मरम्मत या मजबूतीकरण की जरूरत होगी, वहां आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article