{"_id":"682cbbebd1082e1ef701b472","slug":"tower-of-justice-construction-of-underground-parking-along-with-the-main-building-will-be-completed-soon-deputy-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-57977-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर ऑफ जस्टिस : मुख्य भवन के साथ भूमिगत पार्किंग का निर्माण होगा जल्द पूरा : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर ऑफ जस्टिस : मुख्य भवन के साथ भूमिगत पार्किंग का निर्माण होगा जल्द पूरा : उपायुक्त
विज्ञापन
- उपायुक्त अजय कुमार ने किया टावर ऑफ जस्टिस व लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन नए न्यायिक परिसर (टावर ऑफ जस्टिस) का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस परिसर में मुख्य भवन के साथ-साथ भूमिगत पार्किंग को भी विकसित किया जा रहा है। उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने सोमवार की देर शाम अधिकारियों के साथ टावर ऑफ जस्टिस परिसर का निरीक्षण किया। इससे पहले डीसी ने अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय परिसर में पार्किंग क्षेत्र का भी अवलोकन किया और नागरिकों को सचिवालय परिसर में मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।
अजय कुमार ने टावर ऑफ जस्टिस को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है। राज्य सरकार एवं उच्च न्यायालय द्वारा इसके निर्माण की नियमित देखरेख की जा रही है। इस परिसर से जुड़े सभी आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं।
मुख्य भवन में 56 कोर्ट रूम
एक्सईएन चरणदीप सिंह राणा ने बताया कि इस न्यायिक परिसर के मुख्य भवन में 56 कोर्ट रूम का इंफ्रा तैयार किया जा रहा है। न्यायिक सेवाओं से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं भी इसी परिसर में विकसित होंगी। डीसी ने टावर ऑफ जस्टिस परिसर में निर्माणाधीन भूमिगत बहुमंजिला वाहन पार्किंग के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्य भवन के साथ ही पार्किंग भी बनकर तैयार होनी चाहिए ताकि इस परिसर को जल्द से जल्द हैंडओवर किया जा सके। एक्सईएन ने पार्किंग व परिसर में विकसित की जाने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में डीसी को अवगत कराया। डीसी ने परिसर में तैयार हुए पहले कोर्ट रूम का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अदिति सिंघानिया, सीटीएम रविंद्र कुमार, ज्योति नागपाल व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।