{"_id":"67ab9e19972b7b1d6a0061c4","slug":"tourists-will-get-international-level-facilities-rao-narbir-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-50520-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं : राव नरबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं : राव नरबीर
विज्ञापन
गोरेवाड़ा वन्यजीव सफारी और वंतारा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का मंत्री ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में प्रस्तावित दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी में पर्यटकों को सुविधाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिले, इसके लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री राव नरबीर ने अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा वन्यजीव सफारी व गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को वहां दी गई सर्वोत्तम सेवाओं व सुविधाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए। राव नरबीर सिंह देश- विदेश के प्रमुख वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर व जंगल सफारी का दौरा कर रहे हैं। वहां वन्य जीवों को संरक्षित रखने के लिए किए गए उपायों व जंगल सफारी में आगंतुकों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। पर्यावरण मंत्री ने परियोजना से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ नागपुर स्थित गोरेवाड़ा वन्यजीव सफारी व गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बनने जा रही जंगल सफारी विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी होगी। ऐसे में उनका प्रयास है कि दुनिया के सभी श्रेष्ठतम वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर व जंगल सफारी का सर्वश्रेष्ठ मिश्रण यहां उपलब्ध कराया जाए। अरावली पर्वत शृंखला में इस परियोजना के शुरू होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, इस विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने और सरकारी राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि अरावली पर्वत शृंखला को अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। मिलेनियम सिटी में इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वित होने से पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा।