फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Toll collected between police and bouncers

पुलिस और बाउंसरों के पहरे के बीच वसूला टोल

Fri, 01 Apr 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Toll collected between police and bouncers
गुरुग्राम। सोहना रोड पर मुफ्त सफर अब वाहन चालकों के लिए सपना बनकर रह गया है। शुक्रवार को यहां टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया। यहां से गुजरने वाले हर वाहन से टोल लिया जा रहा है। एनएचएआई ने सुबह आठ बजे से इसे शुरू किया। किसी अनहोनी और विरोध की आशंका के चलते यहां पुलिस और बाउंसरों के पहरे के बीच टोल वसूली की गई।
विज्ञापन

एनएचएआई ने टोल का प्रबंधन राजस्थान के जोधपुर की नूर मोहम्मद कंपनी को सौंपा है। बृहस्पतिवार को टोल प्लाजा पर बनी सभी 22 लेन में बूम बैरियर लगा दिए गए और बैरिकेड हटाने का काम किया गया। सुबह आठ बजते ही यहां निकलने वाले वाहनों से टोल वसूली शुरू कर दी गई। इस दौरान कुछ लेन से बैरिकेड नहीं हट पाए थे, जिस कारण प्लाजा पर वाहनों का एकदम से दबाव भी बढ़ा, जाम की स्थिति बनी, लेकिन टोल प्लाजा पर मौजूद एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी के कारण व्यवस्था बिगड़ नहीं पाई और उन्होंने कंपनी के कर्मियों को तत्काल बैरियर हटाने में लगा दिया। पहले दिन एनएचएआई को यहां विरोध का अंदेशा था। इसी को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल और बाउंसर तैनात किए गए थे लेकिन किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों में दिखी पास बनवाने की जिज्ञासा
टोल प्लाजा पर फास्ट टैग रिचार्ज और मासिक पास बनाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। टोल के 20 किलोमीटर दायरे के ग्रामीणों के लिए रियायती मासिक पास की व्यवस्था की गई है। आसपास के ग्रामीण परेशानी से बचने के लिए दिन भर यहां मासिक पास बनवाने की प्रक्रिया में जुटे रहे। बिना फास्ट टैग वालों से यहां भी खेड़की दौला और दूसरे स्थानों की तरह दोगुनी वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तरफ देना पड़ रहा टोल
सोहना रोड पर टोल प्लाजा शुरू होने के बाद जिले में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ही लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। गुरुग्राम से सोहना, मानेसर और फरीदाबाद रोड पर जाने वाले लोगों को टोल का भुगतान करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पहले केवल मानेसर-गुरुग्राम और बंधवाड़ी-गुरुग्राम आवागमन के लिए ही वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान करना होता था।
गडकरी का दावा ध्वस्त
इस व्यवस्था के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का वह दावा ध्वस्त हो गया है जिसमें उन्होंने 60 किलोमीटर के दायरे में टोल नाके नहीं होने की बात कही थी। सोहना रोड पर टोल प्लाजा शुरू किए जाने से उनका यह दावा धराशायी हो गया है। गडकरी कई मंच से यह घोषणा कर चुके हैं कि 60 किलोमीटर से पहले से कोई टोल प्लाजा नहीं लगाया जाएगा, लेकिन गुरुग्राम की सीमा में तीनों टोल प्लाजा 30 किलोमीटर से भी कम के दायरे में हैं। इस टोल पर आसपास के ग्रामीणों को 315 रुपये महीना खर्च कर टोल के लिए पास लेना होगा।

तय कार्यक्रम अनुसार टोल प्लाजा शुरू कर दिया है। पहला दिन होने के कारण शुरुआत के आधे घंटे तक कुछ छोटी परेशानियां रहीं, जिन्हें तत्काल ठीक कर लिया गया। फिलहाल 12 किलोमीटर का टोल लिया जा रहा है। पूरा हाईवे शुरू होने के बाद नियमों के तहत ही दरें संशोधित की जाएंगी।
-विकास मित्तल, प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed