फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today there are 30 bodies of ambulances saying, how to arrange

कोरोना संक्रमितों के शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था में नहीं हुआ सुधार

Wed, 21 Apr 2021 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Today there are 30 bodies of ambulances saying, how to arrange
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस बारे में जिम्मेदार अधिकारी और विभाग दोनों ही कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पीड़ित परिवार लगातार फोन करते हैं लेकिन फोन उठते नहीं। इन हालातों में परेशान लोग पांच से आठ हजार रुपये में निजी एंबुलेंस में शव को श्मशानघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कराने को मजबूर हैं। एंबुलेंस संचालक का कहना है कि पहले से ही तीस शव यहां हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि इन शवों को ले जाने वाले एंबुलेंस के संचालक योगेश राजपूत की मानें तो बुधवार को कोरोना संक्रमण से करीब 30 लोगों के शवों का श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कराया गया है। उन्होंने अस्पताल से श्मशानघाट तक कई संक्रमितों के शव ले जाने से इंकार कर दिया। बोले, पहले से ही कई शव श्मशानघाट तक ले जाने की बुकिंग है। इनका कहना था कि प्राइवेट एंबुलेंस से व्यवस्था करा लो तो बेहतर होगा। कई परिजनों ने तो श्मशानघाट की तीन से पांच किलोमीटर दूरी तक के पांच हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अफसरों के अनुसार, अंतिम संस्कार कराने वालों में करीब आधा दर्जन संक्रमित शहर के घरों में आइसोलेट होने वाले हैं। जबकि यहां के नामचीन अस्पतालों में इलाज कराने वाले दूसरे शहर तथा प्रांतों के संक्रमितों के भी एक दर्जन से अधिक शव बताए जा रहे हैं। जिनको प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शामिल नहीं किया है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंगला का कहना है कि बुधवार को शहर के विभिन्न कोविड श्मशानघाटों पर करीब 30 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed