{"_id":"615b40978ebc3e6294460e08","slug":"today-anti-coronavirus-vaccination-will-be-done-at-85-government-centers-in-the-district-gurgaon-news-noi6085950110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में 85 शासकीय केंद्रों पर होगा कोरोनारोधी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में 85 शासकीय केंद्रों पर होगा कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन
गुरुग्राम। टीकाकरण अभियान के तहत जिले में मंगलवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बने 85 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इनमें से 78 केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी तथा 5 केंद्रों पर कोवैक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, हमेशा की तरह सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र में दो अतिरिक्त केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को जिले में शासकीय केंद्रों पर 18230 लोगों को संक्रमणरोधी टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
पॉली क्लीनिक केंद्र पर ही स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। कम्युनिटी सेंटर चौमा, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, पीएचसी तिगरा, हरिजन चौपाल नाहरपुर कासन सहित बादशाहपुर पीएचसी पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। उक्त सभी केंद्रों पर संबंधित वैक्सीन के 200-200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर 31 पॉलीक्लीनिक में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवा सकते है। इस केंद्र पर वैक्सीन के 50 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। ध्यान देने योग्य बात यह है कि मंगलवार को पहली डोज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
स्पूतनिक के उपलब्ध रहेंगे 100 स्लॉट
स्पूतनिक वी वैक्सीन की दूसरी डोज के रूप में 100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। जिन नागरिकों को कोविशील्ड की पहली या दूसरी डोज लगवानी है वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। मंगलवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज के रूप में कुल 16 हजार 330 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही दूसरी डोज के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से केंद्र पर आने वाले नागरिकों के लिए 7 केंद्रों पर 900 स्लॉट की अलग से व्यवस्था की गई है। इसके लिए पहले से पंजीकरण की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
16003 लोगों को लगा टीका
जिले में सोमवार को कुल 16003 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया, जिसमें से 4619 लोगों को पहली व 11384 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, शासकीय केंद्रों पर 13902 व निजी केंद्रों पर 2101 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वहीं, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर 60 लोगों को स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। विदेश जाने वाले 13 लोगों को टीका लगाया गया। इसी के साथ कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 31 लाख 83175 पर पहुंच गई है।