फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   To improve the drinking water supply, the capacity of the Sector-16 boosting station will be increased.

Gurugram News: पेयजल सप्लाई बेहतर करने के लिए सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी

Sat, 07 Feb 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
To improve the drinking water supply, the capacity of the Sector-16 boosting station will be increased.
पंप हाउस के निर्माण में बाधा बन रहे हाईटेंशन तार को शिफ्ट किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) उद्योग विहार, एमजी रोड और सुशांतलोक क्षेत्र में पेयजल सप्लाई को बेहतर करने के लिए सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ा रहा है। इसमें नए पंप हाउस के निर्माण में बाधा बन रहे बिजली के हाईटेंशन तार को शिफ्ट किया जाएगा।
दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ सेक्टर 16 में जीएमडीए का बूस्टिंग स्टेशन है। अभी बूस्टिंग स्टेशन की एक मास्टर लाइन से उद्योग विहार, एमजी रोड डीएलएफ और सुशांत लोक क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई होती है। जीएमडीए की योजना है कि तीनों जगहों के लिए बूस्टिंग स्टेशन से अलग-अलग पानी की लाइनें जाए। इसके लिए पानी के स्टोरेज टैक और पंप हाउस की क्षमता बढ़ाने समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। जीएमडीए के अनुसार नए पंप हाउस के ऊपर से हाईटेंशन तार जा रहा है जाेकि इसके निर्माण में बाधा डाल रहा है। इसलिए जीएमडीए 66 केवी महरौली रोड मारुति लाइन को ओवरहेड को शिफ्ट करने जा रहा है। जीएमडीए ने इस कार्य को पूरा कराने लिए करीब 185.88 लाख का टेंडर जारी कर दिया है। कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को तीन माह में पूरा करना होगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि नए सिस्टम से पानी सप्लाई में सुधार होगा।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बढ़ेगी
सेक्टर 16 बूस्टिंग स्टेशन से इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है। सेक्टर 14, सेक्टर 15 (चंदर नगर कॉलोनी), सेक्टर-16, सेक्टर-17 (गांव सुखराली), सेक्टर-18 (गांव सिरहोल), सेक्टर-19 , सेक्टर-20 (एचएसआईआईडीसी फेज-दो, दो और तीन), सेक्टर-24 (डीएलएफ-तीन) और 25 ए (डीएलएफ-2 और नाथूपुर), सेक्टर-25 ए (डीएलएफ-2 और नाथूपुर), सेक्टर-25 (डीएलएफ-II), सेक्टर-26 (डीएलएफ-1 और सिकंदरपुर),सेक्टर-26 ए (डीएलएफ-1), सेक्टर-27 , सेक्टर-28 , सेक्टर-29,सेक्टर-30 (साउथ सिटी-1, सैनी खेड़ा, सिलोखेड़ा), सेक्टर-31, सेक्टर-40, साउथ सिटी-I व सेक्टर-43 समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed