फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three women arrested for stealing goods worth lakhs from a store

Gurugram News: स्टोर से लाखों का सामान चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three women arrested for stealing goods worth lakhs from a store
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 थाने की पुलिस ने एमजी रोड स्थित रिलायंस रिटेल स्टोर से लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में तीन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं से 31 कपड़े सहित अन्य समान बरामद किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी महिलाओं की पहचान जहानाबाद (बिहार) के नयाटोला निवासी सोनी उर्फ साक्षी, गोपालगंज (बिहार) के पेटबरेया निवासी संगीता तिवारी और सिवान (बिहार) के परसा निवासी वसुंधरा के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं वर्तमान में गुरुग्राम के चकरपुर में रह रही हैं। पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। 11 अगस्त को एमजी रोड स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के स्टोर से वार्षिक इन्वेंटरी ऑडिट के दौरान 9.43 लाख रुपये के 936 सामान की कमी पाई गई। स्टोर प्रबंधक की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed