फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three shooters of the state Gurjar caught

सूबे गुर्जर के तीन शूटरों को दबोचा

Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three shooters of the state Gurjar caught
गुरुग्राम। साढ़े सात लाख के इनामी सूबे गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम व डीएलएफ फेज-चार की अपराध शाखा पुलिस ने उसके तीन शूटरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों शूटर बेसटेक बिल्डर कंपनी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पर गोली चलाने के भी आरोपी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सूबे सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी नजर उसके शूटरों पर थी। मंगलवार को उसके तीन शूटर अजय निवासी खखाना (झज्जर), हर्ष निवासी निवासी छबीली (झज्जर) व वैभव निवासी तिजारा (अलवर) को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शूटर सूबे सिंह के इशारों पर यूपी, दिल्ली, राजस्थान सहित हरियाणा में फिरौती की रकम की उगाही करते थे। रकम न देने पर हमलावर हो जाते थे। इन पर कई थानों में हत्या, लूट जैसे मामलों में केस दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से कई बड़ी वारदात में सुराग लगने की उम्मीद है। तीनों शूटरों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य वारदातों के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed